दिल्ली महिला सम्मान योजना
दिल्ली महिला सम्मान योजना :- : दिल्ली भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान संकल्प पत्र में घोषणा की थी कि वह दिल्ली की महिलाओं को ₹2500 प्रति माह देगी। अब विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा सरकार को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस संकल्प को पूरा करने की घोषणा की है।
दिल्ली की भाजपा सरकार 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला समृद्धि योजना की शुरुवात की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे।
दिल्ली सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक शनिवार को हुई, जिसमें महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने वाली महिला समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में इसकी घोषणा की गई।
रजिस्ट्रेशन कैसे करवाए : -
दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के पंजीकरण के लिए एक नया पोर्टल या एप्लीकेशन लॉन्च किया है। इस योजना में, दिल्ली सरकार ने 2500 रुपये प्रति माह देने का फैसला किया है। यह पोर्टल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (08 मार्च 2025) पर पात्र महिलाओं के लिए खोल दिया गया है । इच्छुक उम्मीदवार जल्द ही पंजीकरण करा सकते हैं।
दिल्ली में लगभग 20 लाख महिलाएं को मिलेगा योजना का लाभ।रजिस्ट्रेशन के लिए 8 मार्च को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से स्पेशल पोर्टल लॉन्च कर दिया गया है।
कौन पात्र होगा : -
1. दिल्ली कि वो महिलाए जिनकी उम्र 18 से 60 वर्ष है ,वार्षिक आय 300000 से कम है |
2.महिला दिल्ली की स्थाई निवासी हो | महिला सरकारी रोजगार में ना हो |
3.अन्य सरकारी वित्तीय सहायता नहीं मिल रही हो।
लाभार्थी महिलाओं का वेरिफिकेशन वोटर कार्ड, बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड और आय प्रमाण पत्र के आधार पर किया जाएगा।e-district पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा सकती है |
योजना का मुख्य उदेश्य : -
सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करके उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के तहत प्रदान की गई वित्तीय सहायता का उपयोग करके महिलाएं अपना खुद का कोई रोजगार शुरू कर सकेंगी, जिससे उन्हें अपने खर्चों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
अधिक जानकारी के लिए official website पर visit करे -https://edistrict.delhigovt.nic.in/in/en/Home/Index.html.
#नई जानकारी पाने के लिए tazajankariको follow करे | #